मंडल की बैठक में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश
तेतरी बाजार। नगर मंडल के शक्ति केंद्र तेतरी बाजार में परिचयात्मक बैठक का आयोजन नगरपालिका सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सतीश रस्तोगी ने की, बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष व नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव के नेतृत्व में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में मंडल प्रभारी पवन मिश्रा, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, अरविन्द पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, घनश्याम चौधरी, विवेक कन्नौजिया, महेश वर्मा, राजेश जायसवाल, कंचन सिंह सहित सभासद, पूर्व मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन महामंत्री मनोज लोधी ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।