एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग सिद्धार्थनगर, 24 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जनपद शाखा सिद्धार्थनगर ने प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने लंबे समय से सेवा दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान कार्य-समान वेतन की मांग प्रमुखता से उठाई।

ज्ञापन में नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक वेतन में वृद्धि, आवश्यक पदों का सृजन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए एवं ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण, अनुकम्पा नियुक्ति तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की मांग की गई। इसके अलावा नियमित पदों की भर्ती में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग भी रखी गई।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

संगठन ने शासन को मांगों के निराकरण के लिए 10 दिन का समय दिया है। निर्धारित अवधि में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई। संगठन का कहना है कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाना चाहिए।

ज्ञापन कार्यक्रम में सीएमओ ऑफिस से राजेश शर्मा ,राजेश मिश्रा ,समीर सिंह, मानबहादुर,डॉ अनूप यादव, अनंत प्रकाश, , सतीश पटेल,दिनेश समस्त डी पी एम यू स्टाफ आदि। डॉ विजय प्रताप लाल,डॉ केशव यादव(अध्यक्ष आर बी एस के डॉ एम के शर्मा डॉ ज्ञानेंद्र पंकज ,डॉ विनय शुक्ला पशुपति,उपाध्याय,शैलेन्द्र समस्त आर बी एस के स्टाफ

समस्त बी पी एम यू स्टाफ ओ पी द्विवेदी, अरविंद त्रिपाठी अध्यक्ष बीपीएम हरीश यादव ,प्रदीप त्रिपाठी ,रमाकांत चतुर्वेदी (अध्यक्ष बी सी पी एम संघ)आदि समस्त ए एन एम बिट्टू गौतम मीना मिश्रा आदि समस्त सी एच ओ दर्शिता शुक्ला आदि समस्त एन एच एम संवर्गो के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि लोग मौजूद रहे