भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने नदियों का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर 26 सितम्बर 2026/जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत राप्ती नदी बांसी एवं बूढ़ी राप्ती नदी ककरही का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नदी तट का देखा गया। जनपद में लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक होने पर ही घरों से निकले। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरंतर बंधों की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें।