भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा एवं फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि “न पद बड़ा, न कद बड़ा, जो पार्टी के साथ खड़ा, वो सबसे बड़ा।” उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी तक का सफर तय किया है। संगठन में मिले अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीखने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि वह अपने बूथ की परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से सबसे अधिक जुड़ा रहता है और प्रत्येक सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से नियमित रूप से मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद कर प्रत्येक मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करने का आग्रह किया, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सके।जिला प्रभारी ने कहा कि परिवार, मोहल्ला और समाज यदि हमें भाजपा का कार्यकर्ता मानता है तो हमें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। आगामी चुनाव को उत्सव के रूप में लेते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण सभी बूथों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर को नमन करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही, श्रीमती साधना चौधरी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला प्रभारी ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आशीष शुक्ला, पवन मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, विजयकांत चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल, मुन्नी देवी, अशोक अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, अविनाश सिंह, रामनारायण, बजरंगी वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दशरथ चौधरी, तेजू विश्वकर्मा, अर्चिष्मान मिश्र, सीमा मिश्रा, अनुपमा सिंह दुबे, राघवेंद्र मिश्रा, प्रभात तिवारी, विक्की रस्तोगी सहित जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।