बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थन देने की घोषणा की
बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज नौगढ़ सिद्धार्थ नगर, के शिक्षक संघ का इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर शक्ति जायसवाल ने आज महाविद्यालय में अपने शिक्षक साथियों के साथ प्रेस वार्ता की और गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 में श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी का खुला समर्थन देने की बात रखी । शक्ति जायसवाल ने बताया कि वेग 18 सालों से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी की ईमानदार छवि , शिक्षा हितों की बात लगातार विधान परिषद के पटल पर रखना, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर निरंतर अधिकारियों से संघर्ष करना , सरलता ,सहजता और सर्वउपलब्धता उनकी महत्वपूर्ण ताकत है । हम सब सौभाग्यशाली है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उन्हें अपने सिंबल पर चुनाव देकर प्रत्याशी बनाया है , हम सभी शिक्षक खुले दिल से जाति, धर्म ,सभी बंधनों से ऊपर उठकर उन्हें खुला समर्थन करते हैं । असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद नसरुल मुस्तफा खान ने बताया शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी किस्मत जब भी वह किसी समस्या को लेकर गए उन्होंने उसका निराकरण यथाशीघ्र कराया , लिहाजा हम सभी शिक्षक एकजुट होकर इस बार फिर से उनको अपना प्रतिनिधि बनकर विधान परिषद में भेजना चाहते हैं । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद नसरुल मुस्तफा खान, डॉ नवीन कुमार सोनी, प्रोफेसर भारत भूषण द्विवेदी, गिरिजेश मिश्रा, डॉ.अजय धर द्विवेदी, विनोद वर्मा, डॉ रघुवेंद्र सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।