सांसद जगदम्बिका पाल के अथक प्रयासों से भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात सामने आई है। डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल जी के निरंतर प्रयासों एवं पहल का परिणाम है कि भुज से बरौनी के बीच नई रेलगाड़ी संख्या 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह ट्रेन बढ़नी एवं सिद्धार्थनगर होकर संचालित होगी।भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से सिद्धार्थनगर, बढ़नी तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को देश के प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा। सांसद जगदम्बिका पाल जी लंबे समय से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन तथा यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा रेल मंत्रालय एवं संबंधित स्तरों पर लगातार मांग उठाई जाती रही, जिसके फलस्वरूप क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण रेल सेवा प्राप्त होने जा रही है। भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के बढ़नी एवं सिद्धार्थनगर होकर चलने की स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। इससे यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सांसद जगदम्बिका पाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद जी के निरंतर प्रयासों से सिद्धार्थनगर को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। सांसद जगदम्बिका पाल जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिद्धार्थनगर एवं डुमरियागंज क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे। यह स्वीकृति सिद्धार्थनगर एवं पूर्वांचल के लिए रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।