सिद्धार्थनगर में सामूहिक विवाह समारोह, 412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
सिद्धार्थनगर 14 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, एवं अन्य सभी को बुकें देकर स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 412 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 303 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 64 तथा मुस्लिम समुदाय के 45 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। जनपद में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है। आज यह ऐतिहासिक दिन है। हम सबको इसका साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। सांसद ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने का काम किया जा रही है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उ0प्र0 में मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा वर-वधू को गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाता है। वधू के बैंक खाते में नगद धनराशि प्रेषित की जाती है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। डीबीटी के माध्यम से सीधे अनुदान की धनराशि लाभार्थी के खाते में प्रेषित किया जा रहा है। सभी नवविवाहित वर-वधू को आर्शीवाद दिया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। गरीब परिवारों के लोगों को बेटियों की शादी की चिन्ता रहती है इसलिए मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है और उनको नई पारी की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा अन्तिम लाइन में खड़े गरीब परिवारों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, गैस सिलिण्डर आदि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब बेटियो के शादी की चिन्ता मुख्यमंत्री जी को थी। इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विधाह शुरू किया। बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री जी गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में 01 माह का कार्यक्रम चल रहा है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64000 दिया जा रहा है तथा 21000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा वरवधू को आर्शीवाद दिया गया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 05 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 05 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की, गमछा, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का), बर्तनः-01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर, तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द, गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग, सिंहोरा, चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग, लडडू 05 किलो, वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया गया। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 64000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपरोक्त के सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।