नवरात्र के शुभ अवसर पर मनोज साहनी ने 200 से अधिक गौ माता को खिलाए फल, माता के साथ लिया आशीर्वाद

सिद्धार्थनगर नवरात्र के पावन अवसर पर हथिवडताल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मनोज साहनी ने अपनी माता के साथ परसा खुर्द स्थित गौशाला पहुंचकर 200 से अधिक गौ माता को फल खिलाए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज साहनी अपनी माता के साथ उनकी जन्मस्थली परसा खुर्द स्थित गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गौ माता को फल खिलाकर उनकी सेवा की। नवरात्र के पावन पर्व पर गौ सेवा के इस कार्य से धार्मिक आस्था और जीवों के प्रति प्रेम एवं करुणा का संदेश दिया गया। मनोज साहनी ने अपनी माता के साथ गौ माता की सेवा कर भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नवरात्र के शुभ अवसर पर गौ माता की सेवा करना उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय रहा।

इस दौरान 200 से अधिक गौ माता को फल खिलाकर उनके प्रति सम्मान और सेवा भाव प्रकट किया गया। यह पहल समाज में गौ सेवा, मातृ सम्मान और धार्मिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने वाली रही। गौ सेवा के माध्यम से मनोज साहनी ने नवरात्र के पावन पर्व पर सेवा, श्रद्धा और संस्कारों का संदेश दिया।