सिद्धार्थनगर में कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्वरक विक्रेता

सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर मे आज किसान यूनियन व उर्वरक विक्रेता वेलफेयर एसोसियेशन से सम्बद्ध उर्वरक फुटकर विक्रेताओं ने यूरिया के साथ जिंक या अमोनियम सल्फ़ेट खरीदने की बाध्यता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया. साथ ही कृषि अधिकारी की मनमानी के विरोध मे जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर फुटकर उर्वरक विक्रेताओं ने अपनी समस्या संबंधी राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपकर अतिरिक्त सामग्री खरीद से मुक्त कराने की मांग की.

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उर्वरक संघ के अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय उर्वरक विक्रेता जिला कृषि अधिकारी की कार्यशैली से बेहद परेशान है. इनकी शह पर होलसेलर निर्धारित मूल्य से अधिक रूपये लेकर फुटकर विक्रेताओं को उर्वरक दे रहे है. इसके साथ ही अतिरिक्त जिंक, या अमोनियम सल्फ़ेट खरीदने का दबाव बनाते है. जबकि अतिरिक्त सामग्री खरीदने मे किसानों की बिलकुल रूचि नहीं है. ऐसा मे विक्रेता अतिरिक्त सामग्री खरीदकर उसका क्या करें. इस मामले को लेकर जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि विक्रेताओं द्वारा लगाये गये आरोप गलत है. शासन के नियमों के अनुसार ही फुटकर विक्रेताओं को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है.