शंभू शरण बने भारतीय एकलव्य पार्टी के सिद्धार्थनगर जिला सचिव

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

सिद्धार्थनगर। भारतीय एकलव्य पार्टी की जिला इकाई सिद्धार्थनगर की ओर से संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह निषाद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार शंभू शरण को भारतीय एकलव्य पार्टी सिद्धार्थनगर का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद शंभू शरण ने संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। शंभू शरण की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सुरेश सिंह निषाद, नंदलाल सिंह निषाद, रामचंद्र सिंह निषाद, दौलत सिंह निषाद, दयानंद सिंह निषाद और खैनी सिंह निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।