खरीफ सीजन में खाद की किल्लत नहीं होने पर जिलाधिकारी सम्मानित

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी समेत कृषि विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर प्रबंधन की सराहना सिद्धार्थनगर। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को सम्मानित किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीते खरीफ सीजन में जिले में उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने और किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बीता खरीफ सीजन जिले के लिए काफी अच्छा रहा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के मार्गदर्शन में जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि विभाग की टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया, जिससे जिले में विशेष रूप से यूरिया और डीएपी की उपलब्धता बनी रही और किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जिले में यूरिया की भारी कमी के कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने में काफी परेशानी हुई थी। उस समय खाद की किल्लत को लेकर कई सवाल भी उठे थे। ऐसे में इस वर्ष खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखना जिला प्रशासन और कृषि विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कृषि विभाग ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम किया, उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। इसी सराहनीय कार्य के लिए एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा उप कृषि निदेशक को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होती रहेगी।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला महामंत्री नदीम रिजवी, जिला संगठन मंत्री राघवेंद्र मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनंत मिश्रा, बांसी तहसील अध्यक्ष ओंकार मिश्रा, शोहरतगढ़ तहसील अध्यक्ष राकेश चौधरी, इटवा तहसील अध्यक्ष तरुण सिंह, लोटन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, खुनियांव ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तथा खेसरहा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।