भाजपा सिद्धार्थनगर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थनगर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्य जी की अध्यक्षता में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

कार्यक्रम के दौरान दीपों की रोशनी के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह अविनाश सिंह रमेश मणि त्रिपाठी अनुराग श्रीवास्तव महेंद्र लोधी जी, अरविंद पांडेय, हेमंत जायसवाल,रमेश पांडेय , सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।