पटना। बिहार की राजधानी पटना के निवासियों और उत्तर बिहार से आने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन बेहद सुगम यातायात की सौगात लेकर आया। जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के दीदारगंज तक के हिस्से को हल्के और भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
अब दीघा से दीदारगंज की दूरी, जो पहले व्यस्ततम अशोक राजपथ से तय करने में डेढ़ से दो घंटे लगते थे, अब बिना किसी सिग्नल के मात्र 20 मिनट में तय की जा सकेगी। रिवरफ्रंट पर आधुनिक जॉगिंग ट्रैक और फूड स्ट्रीट भी विकसित किए जा रहे हैं।